भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित आरएसआर रूंगटा इंजीनियरिंग कालेज में ‘स्टील उद्योगों का परिचय’ विषय पर एक दिवसीय गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में भिलाई इस्पात संयंत्र के असिस्टेंट मैनेजर (सीओ एंड सीसीडी) सुभाशीष नंदी ने मुख्य वक्ता के रूप मे मेकेनिकल इंजीयनियरिंग विभाग के छात्रो को स्टील उद्योगों के इतिहास के बारे मे अवगत कराया। उन्होंने स्टील उद्योग में भविष्य की सम्भावनाएं व रोजगार के अवसर के बारे मे बताया।












