भिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित महाविद्यालयों में पीएचडी के लिए छात्रों के लिए इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। ग्रुप के चेयरमैन संतोष रूंगटा के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं डीन सहित पीएचडी स्कालर्स ने हिस्सा लिया। स्कालर्स को पीएचडी से जुड़ी सभी जानकारियां प्रदान करते हुए उन्होंने शोध को जनहित से जोड़ने की समझाइश दी गई।












