भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में सत्र 2019 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। इस दौरान हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के प्रथम कुलपति डॉ नरेन्द्र प्रसाद दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉ दीक्षित ने कहा कि ‘समझना ही सफलता का पर्याय है, रटने से सिर्फ डिग्रियां हासिल होती है’। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन संजय रूंगटा ने कहा कि उपाधि की सार्थकता तभी है जब आपका चरित्र निर्माण हो। योग्यता के साथ चरित्र बेहद जरूरी है।












