भिलाई। स्पर्श मल्टिस्पेशालिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ दीपक वर्मा ने अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण करने के पश्चात अपनी टीम का आह्वान किया कि वे अपनी आजादी का सदुपयोग कर स्वयं का, अपने संस्थान का, अपने राज्य का तथा देश का विकास करें। उन्होंने कहा कि आजादी की ताजी हवा में सांस लेना अच्छा लगता है पर जब इसी आजादी का दुरुपयोग होता है तो कष्ट भी होता है। इस अवसर पर स्टाफ के सदस्यों ने देशभक्ति गीत, उत्प्रेरक भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।












