भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में हरेली उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रम कराये गये। महाविद्यालय परिसर को विद्यार्थियों द्वारा नीम और आम के पत्तों से बने तोरन से सजाया गया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिये हरी हरे वेशभूषा एवं श्रृंगार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राध्यापक एवं विद्यार्थी पत्ती एवं फूलों से बने गहने पहनकर परिसर में उपस्थित हुये। महाविद्यालय परिसर में हरियाली की छटा देखते ही बनती थी।












