भिलाई। इन्दु आईटी स्कूल के विद्यार्थियों ने 1 सितम्बर को उड़ीसा के कटक में आयोजित आॅल इंडिया कॉम्पीटिशन में नृत्य एवं गायन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी शाला के साथ साथ भिलाई एवं छत्तीसगढ़ को भी गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से आए कलाकारों ने अपनी हुनर का प्रदर्शन किया था। बच्चों की इस उपलब्धि पर शाला के संस्थापक एसएम उमक ने कहा की किसी भी कला की साधना तपस्या से कम नहीं और अपनी तपस्या से ही बच्चों ने इस मुकाम को हासिल किया है। अत: मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।












