रायपुर। आत्महत्या करने की सोच रहा व्यक्ति कई प्रकार से संकेत देने लगता है। यदि आपके आसपास ऐसे लक्षण किसीमें दिखाई देते हैं तो तुरन्त सचेत हो जाएं और उसकी मदद करें। हालांकि आत्महत्या का अंतिम निर्णय चंद सेकंडों में लिया जाता है पर इसका माहौल बहुत पहले से बन रहा होता है। ऐसा व्यक्ति गुमसुम खोया-खोया सा रहता है, किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं लेता, भोजन में भी उसकी अरुचि हो जाती है। यह कहना है मनोरोग चिकित्सक डॉ ममता जैन का। डॉ ममता विश्व ‘आत्महत्या निरोधक दिवस’ पर संडेकैम्पस.कॉम से चर्चा कर रही थी।












