दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की छात्रा रूखमणी साहू ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा आयोजित इंटर कालेज, क्रासकंट्री चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूखमणी साहू ने 10 किमी. क्रासकंट्री दौड़ 38 मिनट 43 सेकण्ड में पूर्ण कर छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महाविद्यालय के छात्र किशन लाल ने 32 मिनट 18 सेकण्ड में यह दौड़ पूर्ण कर छात्र वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।












