भिलाई। इंदु आईटी स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग के बच्चों ने आज पूरा दिन गणेश पंडाल घूमा, जहां उन्होंने तरह-तरह के गणेश जी की मूर्तियो का दर्शन किया और झाकियों का आनंद लिया। शाला के शिक्षकों ने बच्चों को गणेश पूजा की विधि एवं महत्व की जानकारी दी और यह भी बताया की किसी भी पूजा या शुभ कार्य के पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। इन्हें विघ्नों को दूर करने वाला माना जाता है।












