भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का 100 फीसद प्लेसमेंट हो गया है। इनके साथ ही जीएनएम की छात्राओं को भी जॉब ऑफर मिले हैं। रायपुर के प्रतिष्ठित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने यहां के सभी पासिंग आउट विद्यर्थियों का चयन कर लिया है तथा उन्हें जॉब ऑफर कर दिया है। इस सफलता पर एमजे कालेज की निदेशक श्रीलेखा विरुलकर ने नर्सिंग महाविद्यालय के सभी फैकल्टीज को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।












