भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच की छात्रा प्रतिभा साहू का आगामी 20 सितम्बर 2019 से शुरू होने वाले इसरो के ग्रेजुएट इंटर्नशिप प्रोग्राम में चयन हुआ है। प्रतिभा साहू ट्रिपल-ई ब्रांच से ऑनर्स में उत्तीर्ण हुई है। प्रतिभा का टीसीएस में भी कैंपस सिलेक्शन हो चुका है परन्तु वह अपने इसरो के चयन को लेकर काफी उत्साहित है।












