भिलाई। आज के दौर में प्लास्टिक एक भयानक समस्या के रूप में उभर रहा है, जिसके निराकरण के लिए श्री शंकराचार्य ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के सिविल ब्रांच के विद्यार्थियों ने मिलकर एक तरीका निकाला है जिसमे सीमेंट से बने हुए पेवर ब्लॉक में सीमेंट की जगह पूरी तरह से प्लास्टिक मिलाकर प्लास्टिक पेवर ब्लॉक बनाया है। इस इनोवेटिव आईडिया को छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर में आयोजित आवर्तन के अंतर्गत ‘विज्ञान’ में प्रस्तुत किया गया।












