भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय के सूक्ष्मजीव विभाग में एसोसिएशन का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह की मुख्य वक्ता शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग के सूक्ष्मजीव विज्ञान की अध्यक्ष डॉ प्रज्ञा कुलकर्णी थीं। एसोसिएशन को बायोसिस नाम दिया गया जिसका अर्थ था ‘जीविता’, सूक्ष्मजीव विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रंजना साहू ने बायोसिस एसोसिएसन के बारे में विस्तार से समझाया।












