दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह की प्रेरणा से केमिकल सोसायटी एवं फिजिक्स सोसायटी द्वारा विश्व ओजोन दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ओजोन परत को सुरक्षित रखने हेतु प्रकृति का संतुलन को बनाये रखने के लिए जागरूक किया गया। ओजोन, पृथ्वी के लिये छतरी का कार्य करती है। यदि ओजोन परत स्वस्थ है, तभी पृथ्वी भी स्वस्थ है।












