दुर्ग। भारतीय दलीत साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा आयोजित ‘शिक्षक स्वाभिमान दिवस’ के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की डॉ. रेशमा लाकेश को ‘डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा स्वाभिमान अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। डॉ. रेशमा लाकेश की उक्त उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी एवं समस्त प्राध्यापकों ने शुभकामनाए एवं बधाई दी।












