भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने स्टील इन्फ्रा साल्यूशन्स कम्पनी लिमिटेड में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया। डाक्टर यह जानकर हैरान रह गए कि कुछ लोग केवल इसलिए मेडिकल जांच करवाने से कतराते हैं कि कहीं कोई बड़ी बीमारी का पता न चल जाए। चिकित्सकों ने उनकी शंकाओं का समाधान करते हुए कहा कि बीमारी को पालने से ही वह बड़ी होती है। समय पर जांच हो जाने से लगभग सभी बीमारियों का पूरा इलाज संभव होता है।












