दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में तीन दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में रोजगार एवं स्वरोजगार की जानकारी के साथ ही इकाई संचालन हेतु उद्योग स्थापना के विभिन्न चरणों की जानकारी उपलब्ध करायी गयी। स्वरोजगार एवं रोजगार का महत्व, सफल उद्यमी के गुण, विपणन कला कौशल उपलब्धि उत्प्रेरणा कला कौशल, कम्युनीकेशन एवं निगोशिएशन कला के संबंध में विषय-विशेषज्ञों ने जानकारी दी।












