भिलाई। विचारों के आदान प्रदान एवं भावनाओं की अभिव्यक्ति के सशक्त माध्यम के रूप में हिन्दी की भूमिका रेखांकित करने जीडी रूंगटा कालेज आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कविता, श्लोक एवं नृत्यनाटिका के माध्यम से अपने भावों को हिन्दी में अभिव्यक्ति दी। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित जीडीआरसीएसटी में आयोजित इस कार्यक्रम में हिन्दी की वर्तमान दशा पर चिंतन मनन किया गया।












