दुर्ग। अविश एडुकॉम के ड्रीम वन फैशन डिजाइनिंग स्कूल के स्टूडेन्ट्स ने थीम-5 पर आधारित परिधानों की खूबसूरत प्रस्तुतियां दीं। मौका था संस्थान में आयोजित एक वर्कशॉप का जिसे बच्चों ने अपनी क्रिएटिविटी से और भी खूबसूरत बना दिया। संस्थान के हर कोने में इस क्रिएटिविटी की छाप दिखाई दी। इस वर्कशॉप का आयोजन ड्रीम जोन के गिनीज बुक में शामिल होने के उपलक्ष्य में किया गया था।












