दुर्ग। थर्मल रेडियेशन में शोध की अपार संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में शोध कार्य के विषिष्ट क्षेत्र तलाशने चाहिए। ये उद्गार राष्ट्र संत तुकोजी महाराज विश्वविद्यालय, नागपुर के भौतिक शास्त्र के प्रोफेसर एस.जे धोबले ने व्यक्त किए। प्रोफेसर धोबले यहां शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में भौतिक शास्त्र विभाग में आमंत्रित व्याख्यानों की श्रृखंला में अपना आमंत्रित व्याख्यान दे रहे थे।












