दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा सत्र 2019 हेतु ली गयी पीएचडी प्रवेश परीक्षा में कुल 617 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के 17 व्याख्यान कक्षों में आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के केन्द्राध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह एवं प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से दी गयी जानकारी के अनुसार कुल 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।












