दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय तथा शासकीय मॉडल कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष के पद पर छात्राओं ने कब्जा किया। साइंस कालेज के प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह एवं छात्रसंघ प्रभारी डॉ. एसएन झा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ शासन एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार प्रावीण्यता के आधार पर मनोनीत छात्रसंघ पदाधिकारियों के घोषणा की गयी।












