भिलाई। ‘मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट’ एक ऐसा प्रकल्प है जिसमें बच्चों को देना सिखाया जाता है। देना या दे पाना एक ऐसी विधा है जो आपको अनन्त आनन्द से परिपूर्ण कर सकती है। ‘लिबास’ इस ट्रस्ट का एक ऐसा ही प्रकल्प है जिसमें बच्चे जुड़े हैं। यहां लोग अप्पने लिए अनुपयोगी वस्त्र, छाता, रेनकोट, कम्बल छोड़ कर जाते हैं जिसे प्रत्येक शनिवार को जरूरतमंदों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है।देने वालों को जीवन भर मिलता ही रहता है। यह व्यक्ति को इतनी खुशी दे सकता है जिसकी कल्पना तक नहीं दी जा सकती।












