भिलाई। नदी-तालाबों सहित जलस्रोतों एवं पर्यावरण की सुरक्षा के मद्देजर एमजे कालेज ने गणेश विसर्जन की एक नई परम्परा की नींव रखी है। सुबह हवन आदि के बाद शाम को गणेश प्रतिमा का कालेज परिसर में ही विसर्जन कर दिया गया। इसके साथ ही मिट्टी की प्रतिमा के मिट्टी में विलीन हो जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया। गणपति प्रतिमा के विसर्जन के लिए महाविद्यालय परिसर में ही एक लगभग 3 फीट का कुंड खोदकर उसमें पानी भर दिया गया था।












