बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशानसन द्वारा बेमेतरा – मउ मुख्य मार्ग में बसे ग्राम नवागांव (खुड़मुड़ी) में गौठान का निर्माण कराया गया। नवागांव में गौठान बनने से अब सड़को पर मवेशियों का विचरण कम हुआ है। इसके पहले मवेशियों की आवाजाही एवं सड़कों पर बैठने के कारण सड़क हादसे होते रहते थे। गौठान में मवेशी एकत्र होने से फसलों का भी सुरक्षा हो रही है और किसान भी निश्चिंत है। पशु मालिक अब मवेशियों को ग़ौठान में भेज रहे है।












