भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस के इलेक्ट्रिकल विभाग द्वारा 27 सितम्बर को नारी सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता श्रीमती अताशी प्रमाणिक, डीजीएम, सी एसआर भिलाई स्टील प्लांट ने नारी शक्ति को सम्बोधित करते हुए प्रभावशाली भाषण दिया एवम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की सलाह दी। उन्होंने अपने निजी जीवन का उल्लेख करते हुए कई बातें बताई तथा वर्किंग विमेन को प्रोत्साहित किया। जिन्दगी की भाग दौड़ के बीच से अपने लिए कुछ समय निकालने की सलाह भी दी।












