भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में पुस्तक वाचन सप्ताह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं युगीन आवश्यकताओं के अनुरूप छात्रों में पठन कौशल के विकास हेतु उक्त गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रों को कक्षावार विद्यालयीन पुस्तकालय में विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकों के पठन हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रमुख श्री अरूप मुखोपाध्याय ने छात्रों को पुस्तक वाचन महत्व बताते हुए कहा कि पुस्तकें ज्ञान एवं विज्ञान की खान हैं।












