भिलाई। पर्यावरण को हरा भरा और स्वच्छ रखने के लिए आज 9 सितम्बर को गो ग्रीन ग्रुप और मास्टर एथलेटिक्स भिलाई द्वारा भिलाई मैराथान का आयोजन किया गया। सैकड़ों बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने अलग-अलग आयु ग्रूप में भाग लिया। प्रत्येक वर्ग में छह पुरस्कार प्रदान किये गये। 35 से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं का प्रथम पुरस्कार महिला पुलिस वालंटियर 36 वर्षीय अनिता गायकवाड को तथा द्वितीय पुरस्कार ब्यूटिशियन अर्चना केदार को प्रदान किया गया।












