भिलाई। भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित पीजी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग (पीजीकॉन) की प्रिंसिपल डॉ. अभिलेखा बिस्वाल अमेरिका के ह्यूस्टन में 26 से 28 सितम्बर, 2019 तक होने वाली इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एण्ड एक्जीबिशन इन गाइनकॉलजी (आईसीसीजीओ यूएसए-2019) में शामिल होंगी। डॉ. अभिलेखा बिस्वाल के अनुभव को देखते हुए इस कॉन्फ्रेंस हेतु इन्हें की-नोट स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसका आयोजन गाइनकॉलजी यूएसए-2019 इन लीडरशिप एण्ड कमेटी द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि यह गाइनकॉलजी विषय से संबंधित सबसे वृहद स्तर पर किया जा रहा आयोजन तथा सबसे विशाल विकसित हो रहा साइंटिफिक नेटवर्क है।












