भिलाई। एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा हॉस्पीटल सेक्टर में संचालित पी.जी. कॉलेज आॅफ नर्सिंग में शिक्षक दिवस तथा ओणम के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी तथा पीजीकॉन के चेयरमेन विजय कुमार गुप्ता तथा ट्रस्टी एवं सचिव सुरेन्द्र गुप्ता ने समस्त फैकल्टी मेम्बर्स तथा स्टूडेंट्स को टीचर्स डे तथा ओणम पर्व की हार्दिक शुभकामनायें दीं।












