भिलाई। प्रभावी संप्रेषण के लिये यह आवश्यक है कि अगले की बातों को ध्यान से सुनें न कि पूर्वानुमान लगायें। अपने आॅडियन्स की स्थिति और स्तर को देखते हुए अपना संप्रेषण करें। संप्रेषण के वॉल्यूम तथा क्लैरिटी का विशेष ध्यान रखें क्योंकि, ऊंची आवाज में बात करना धृष्टता मानी जाती है। उक्त बातें कनेक्टिंग एक्सपीरियंस, सिंगापुर की सूची ने भिलाई महिला महाविद्यालय द्वारा डाइट के सहयोग से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमीनार को मुख्य वक्ता की आसंदी से संबोधित करते हुए कहीं।












