बेमेतरा। प्रदेश के कृषि, पशुपालन, मछली पालन, एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने मुख्य अतिथि के रूप में आज जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में 19 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेमेतरा में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स होना चाहिए ताकि यहां से भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकल सकें। उन्होंने जिला प्रशासन को एक प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए।












