भिलाई। बोरसी केरला कल्चरल एसोसिएशन ने ओणम मिलन का आयोजन किया। दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें सदस्यों एवं उनके परिजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। द्वितीय दिवस केरला से आए रसोइयों द्वारा तैयार किये गये विशेष व्यंजनों के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया गया ताकि सभी परिवार आपस में घुल मिल सकें। इस अवसर पर केरला कल्चरल एसोसिएशन से संबद्ध विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु कैश प्राइज एवं मोमेन्टो प्रदान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।












