भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था ‘भारत के बदलते हुए चेहरे -स्वतंत्रता दिवस 2019’। प्रतियोगिता में अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। बीएड तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दामिनी ने इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। उल्लेखनीय है कि यह विषय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित था। जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बदलते भारत की तस्वीर पर पोस्टर के माध्यम से अभिव्यक्ति।












