भिलाई। सीएचपीएल ड्रीम होम्स निवासी डीपीएस रिसाली की पूर्व छात्रा अनामिका तिवारी को लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में शामिल किया गया है। अनामिका ने अपने स्कूली जीवन के 12 वर्षों में एक दिन का भी अवकाश नहीं लिया। इसका प्रमाण स्कूल के रिकार्ड्स से लिया गया। वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स की महासचिव सुरभी कौल ने इसकी पुष्टि अभिलेखों से की।












