भिलाई। भिलाई की श्वेता पड्डा की फिल्म ‘मूसो’ को लॉस एंजेलिस फिल्म फेस्टिवल के लिए नामांकित किया गया है। इसके साथ ही इस फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी जाने वाली वह पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इस फिल्म को लंदन के प्रतिष्ठित सम्मान ‘गोल्ड मूवी अवार्ड्स’ के लिए चुना गया है। ‘मूसो’ को लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019 में 50 विदेशी फीचर फिल्मों के बीच नामांकित किया गया है। साथ ही यह फिल्म लंदन कि प्रतिष्ठित फिल्म अवार्ड गोल्ड मूवी अवार्ड्स 2020 में सेमी फाइनलिस्ट के रूप में चयनित हुई है।












