भिलाई। दैनिक स्वदेश में गणपति जी की पूजा बड़े धूम-धाम के साथ होती थी। संपादक बलदेव भाई शर्मा पूर्ण विधि विधान एवं निष्ठा पूर्वक यजमान का आसन संभालते थे। सम्प्रति वे नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली के अध्यक्ष हैं। आरती का दायित्व यामिनी रामपल्लीवार पर होता था। यामिनीजी इन दिनों दैनिक लोकमत नागपुर में सम्पादक हैं। हम सभी संपादन सहयोगी पालथी मारकर पूजा एवं हवन में शामिल होते थे। स्वदेश अंचल का पहला रंगीन दैनिक अखबार था। एपल मैकिनटोश कम्प्यूटरों से लैस इसी अखबार में हमने कम्प्यूटर सीखा। इस अखबार के लिए मुझे कार्टून स्ट्रिप बनाने का भी मौका मिला।












