भिलाई। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वर्णजयंती पर एमजे कालेज में स्वच्छता का महाअभियान चलाया गया। स्मरण रहे कुछ ही दिनों में देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा होगा। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर को पूर्ण रूप से खरपतवार, गाजर घास और पालीथीन तथा सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने का प्रयास किया। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ जेपी कन्नौजे ने इस अवसर पर कहा कि रासेयो की स्थापना महात्मा गांधी जन्मशती के अवसर पर 1969 में की गई थी।












