रायपुर। नंदनवन स्थित रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल के सीनियर स्टूडेन्ट्स ने शिक्षक दिवस के अवसर नृत्य नाटिका के द्वारा स्कूल जीवन के खट्टे मीठे अनुभवों को मंच पर प्रस्तुत किया। प्री प्रायमरी स्कूल के बच्चों ने भी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने कार्यक्रमों के माध्यम से ही गुरुजनों के प्रति अपने प्यार और समर्पण के भाव को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।












