भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई 23 एवं 24 सितंबर को बंगलौर में आयोजित एशियाई शिक्षा एवं कौशल सम्मेलन में सहभागी रहा। भारतीय शिक्षा संघ एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के नीति आयोग एवं शिक्षा विभाग कर्नाटक शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उक्त महत्वपूर्ण सम्मेलन में विद्यालय प्रमुख अरूप मुखोपाध्याय ने रूंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई का प्रतिनिधित्व किया।












