भिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा कालेज ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च की डॉ मधुलिका प्रधान ने मलेशिया में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस में बेस्ट प्रजेन्टेशन का अवार्ड दिया गया है। उन्होंने नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ‘असेसमेन्ट ऑफ़ थेराप्यूटिक पोटेंशियल ऑफ़ स्टेरॉडल नैनो फार्म्यूलेशन फॉर इफेक्टिव ट्रीटमेंट ऑफ़ सोरियासिस’ में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।












