भिलाई। एमजे कालेज में आज फार्मेसी विभाग का इंडक्शन प्रोग्राम एवं डिग्री कालेज की फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर ने कहा कि लोगों के बहकावे में न आकर, चुनौतियों को स्वयं आगे बढ़कर स्वीकार करना चाहिए। अकसर सफलता का रास्ता वहीं कहीं से होकर जाता है। अपने कथन को एक कहानी से बल प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि एक गांव में एक भयंकर सी लगने वाली गुफा थी। लोग उसे काल कोठरी कहते थे। कहा जाता था कि जो भी उसमें गया, कभी लौटकर नहीं आया।












