भिलाई। वारियर्स अकादमी ने आज एमजे कालेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। आईटीबीपी के पूर्व निरीक्षक नितिन सिंह एवं उनकी टीम ने खाली हाथों से अपनी रक्षा करने का डेमॉनस्ट्रेशन दिया और छात्राओं को भी इसमें शामिल किया। नितिन ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए मानसिक प्रस्तुति सबसे ज्यादा जरूरी है। आप अपने से दुगुने आकार के हमलावर को भी आसानी से धूल चटा सकते हैं।












