भिलाई। संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक पर्यावरण कार्यक्रम में संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरसीईटी) के शोधार्थी भी अपनी भागीदारी दे रहे हैं। हाल ही में सम्पन्न हुए संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में वैश्विक पर्यावरण की सुरक्षा में भारत की भागीदारी को सराहा गया है। आरसीईटी के प्रशांत कुमार चौधरी एवं सत्य प्रकाश माखीजा को इसी विषय में सीएसवीटीयू ने पीएचडी प्रदान की है।












