भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कम्प्यूटर विभाग द्वारा आज ‘गुगल डे’ मनाया गया। कार्यक्रम के अतिथि महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रचार्या डॉ. रक्षा सिंह, अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव थे। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों को पौधे भेंट कर किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने अपने उद्बोघन में सर्वप्रथम विद्याथिर्यों को गुगल डे की बधाई दी व गुगल की विशेषताओं से अवगत कराते हुए बताया कि हम गुगल का उपयोग कही भी और कभी भी कर सकते है।












