भिलाई। हमारे जीवन में मां के साथ प्रथम पूजनीय कोई व्यक्ति होता है तो वह शिक्षक ही होता है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का मार्ग प्रशस्त करता है। हमें ज्ञान के अमृत का पान कराता है। शिक्षकों का सम्मान हमें प्राप्त ज्ञान का सम्मान है। उक्त विचार आज संजय रुंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल के भिलाई में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि चेयरमैन संजय रूंगटा ने व्यक्त किये।












