भिलाई। श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ़ फाइन आर्ट्स एंड कम्यूनिकेशन के जनसंचार विभाग द्वारा एक दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री गंगाजलि एजुकेशन सोसाइटी की प्रेसिडेंट जया मिश्रा ने कहा कि सेल्फी के इस दौर में हर व्यक्ति अपने जीवन के हर पल को कैमरे में कैद कर लेना चाहता है। मौजूदा दौर में इस विषय पर आयोजित यह कार्यशाला निश्चित रूप से उपयोगी साबित होगी।












