भिलाई। श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस एवं अंतर्महाविद्यालयीन योग स्पर्धा का आयोजन 23 एवं 24 सितम्बर 2019 को किया जा रहा है। हेमचंद विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीगंगालजी शिक्षण समिति के चेयरमैन आईपी मिश्रा एवं अध्यक्ष जया मिश्रा करेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 20:30 बजे महाविद्यालय के सभागार में होगा।












