भिलाई। उच्च शिक्षा विभाग एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के मार्गदर्शन में सेक्टर स्तरीय (महिला/पुरूष) दो दिवसीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय की निदेशक/प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह थी। अति. निदेशक डॉ जे. दुर्गा प्रसाद रॉव, डॉ. ऋतु दुबे, क्रीड़ाधिकारी अब्दुल महमूद, डॉ. दिनेश नामदेव एवं महाविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. विरेन्द्र कुमार सिंह मंचासीन थे।












