भिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप द्वारा भिलाई के कोहका कुरुद में संचालित इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन महाविद्यालय के छात्रों के लिए ‘डाइनिंग एटीकेट्स’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। समूह के चेयरमैन संतोष रूंगटा ने कहा कि अच्छे करियर के लिए स्टूडेन्ट्स की अच्छी ग्रूमिंग भी जरूरी है। कारपोरेट सेक्टर और मल्टीनेशनल कंपनियों में इसका बड़ा महत्व है। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए संतोष रूंगटा ग्रुप अनेक गतिविधियों का संचालन करता है।












